
रामनगरी में पांच मार्च तक होटल-गेस्ट हाउस फुल, नहीं थम रही श्रद्धालुओं की भीड़।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि मौनी अमावस्या के बाद से भीड़ घटेगी लेकिन प्रयागराज के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह लगातार जारी है। महाशिवरात्रि यानी 26 फरवरी के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस कारण पांच मार्च तक रामनगरी के 90 फीसदी होटल-गेस्ट हाउस बुक हो चुके हैं।
मकर संक्रांति से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुरुआत में तीन से पांच लाख भक्त आ रहे थे, फिर यह संख्या बढ़कर आठ से दस लाख पहुंच गई। प्रमुख स्नान पर्वों पर 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम यह है कि रामनगरी के 90 फीसदी होटल-धर्मशाला, गेस्ट हाउस में नो रूम का बोर्ड लग गया है। श्रद्धालु मजबूर होकर अयोध्या धाम से सटे इलाकों में 10 से 15 किमी दूर कमरे बुक कर रहे हैं। कमरे न मिलने पर श्रद्धालु आसपास के घरों में भी शरण ले रहे हैं।
नयाघाट पर स्थित रामप्रस्थ, दंतधावन कुंड पर स्थित रामश्याम होटल में भी 26 फरवरी तक कमरे खाली नहीं हैं। जिसके चलते श्रद्धालु होम स्टे की ओर जा रहे हैं लेकिन यहां भी तीन से चार हजार में कमरे मिल रहे हैं।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More