
तारुन में खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप, दुकान बंद कर भागे संचालाक।
अयोध्या।
अयोध्या के तारुन बाजार में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम के पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते व्यापारी अपनी-अपनी दुकान छोड़कर इधर-उधर हो गए। सोमवार को शिकायत पर पहुंचे खाद्य विभाग की टीम ने तारुन बाज़ार के हैदरगंज मोड़ पर किराना एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान संचालित कर रहे, सत्यनारायण गुप्ता के यहां विभिन्न सामान के नमूने भरकर जांच के लिए ले गए।
वहीं अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी होते ही अपनी अपनी दुकान के शटर बंद कर गायब हो गए। जिससे 1 घंटे के करीब दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि नमक और नमकीन बिस्कुट का सैंपल लिया गया है। प्रयोगशाला में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया दुकानदार दुकान से संबंधित कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More