कुमारगंज - अयोध्या

श्रमिक विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग :कुलपति।

श्रमिक विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग :कुलपति।

कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने श्रमिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कुलपति ने कहा कि श्रमिक हमारे विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग हैं। मेहनत व परिश्रम से इस विश्वविद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न फार्मों व प्रक्षेत्रों पर कार्य कर रहे, अब तक 133 दैनिक श्रमिकों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी बचे श्रमिकों को विनियमित किया जाएगा। वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संजय पाठक ने कहा कि श्रम दिवस मजदूरों और श्रम वर्ग को समर्पित है। कार्यक्रम उद्या न वानिकी महाविद्यालय के फल विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. भानुप्रताप ने किया। डॉ. अशोक कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व विश्वविद्यालय के श्रमिक मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago