अयोध्या उत्तर प्रदेश

बोले पुष्कर धामी- विदेश में पीएम मोदी की आलोचना करते-करते देश की बुराई करने लगते हैं राहुल गांधी

बोले पुष्कर धामी- विदेश में पीएम मोदी की आलोचना करते-करते देश की बुराई करने लगते हैं राहुल गांधी

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं। अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए धामी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कभी सीरियस नहीं होते। विदेश में मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या पूरे विश्व का ऐतिहासिक धाम बन रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में और एक कारसेवक के रूप में लल्लू सिंह का बड़ा योगदान रहा है। इस बार का चुनाव भी बहुत ऐतिहासिक होगा। ऐतिहासिक मतों से लल्लू सिंह विजयी होंगे। देश के अंदर, दुनिया के अंदर फिर से राम युग आयेगा। यह अयोध्या की धरती है।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सौभाग्य सबको मिला है। फिर से राम युग में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से यहां से ऐतिहासिक विजय होगी। क्योंकि ऐतिहासिक काम यहीं से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर दर्शन की अटकलें बराबर लगती रही हैं, जब उनको बुलाया गया तब वे आये नहीं, क्योंकि अब चुनाव चल रहा है, उन लोगों के लिये मंदिर जाना, पूजा करना, जनेऊ पहनकर दिखाना यह सामान्य घटना है। वैसे सनातन का विरोध करते हैं।
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो या राम मंदिर का बनना हो, हर समय उन्होंने विरोध किया है। यह पूरे सनातन के लोग जानते हैं और सारे रामभक्त भी जानते हैं। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लल्लू सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल होने के पहले प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर एवं श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago