श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल।

अयोध्या।

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रविवार रात प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 14 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन को लखनऊ रेफर कर दिया। बाकी का इलाज चल रहा है।   जनपद बस्ती और संतकबीर नगर निवासी करीब 16 श्रद्धालु शनिवार को एक पिकअप से मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। लौटते समय रविवार देर रात करीब 12 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड टोल प्लाजा के पास पिकअप को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।   हादसे में पिकअप पलट गई और चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना पूराकलंदर प्रभारी केके मिश्र व चौकी प्रभारी भदरसा वीरेंद्र पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।यहां चिकित्सकों ने ज्ञानमति (55) निवासी मंगरेवा थाना खलीलाबाद, केशवराम (60) निवासी नेथुआ थाना महुली जिला संतकबीर नगर व हरिवंश चतुर्वेदी (65) निवासी टिकरिया थाना मुंडरेवा जिला बस्ती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरीशचंद्र (70) निवासी टिकरियां थाना मुंडेरवा जिला बस्ती, गायत्री देवी व पूनम निवासी संत कबीर नगर को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।   घायल सुशीला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सड़क पर गिरे पिकअप को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago