छात्रा ने अपने कमरे में लगा ली फांसी।

छात्रा ने अपने कमरे में लगा ली फांसी।

अयोध्या।

 

नगर कोतवाली के साहबगंज इलाके में सोमवार को एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह साकेत महाविद्यालय में एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। जिला अस्पताल पहुंचाए जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और मेमो पुलिस को भेजा है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नगर कोतवाली के साहबगंज स्थित बापू बालिका इंटर कालेज के बगल रहने वाली 22 वर्षीय आकांक्षा यादव पुत्री अजय कुमार को दोपहर बाद 3.50 बजे अस्पताल लाया गया तो इमरजेन्सी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद उसको मृतक घोषित तथा शव मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है।
छात्रा को लाने वाले उसके चाचा निर्भय यादव ने बताया कि आकांक्षा दोपहर बाद कालेज से वापस लौटकर आई और खा-पीकर अपने कमरे में चली गई। वह भी खा-पीकर अपने काम पर चले गए। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। जाने किस अवसाद में उसने फांसी लगा ली।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago