अयोध्या उत्तर प्रदेश

दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राम दरबार, गुणवत्ता से नहीं कोई समझौता।

दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राम दरबार, गुणवत्ता से नहीं कोई समझौता।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दौरान मंदिर के प्रथम तल को दिसंबर 2024 तक तैयार करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम तल पर राम दरबार होगा। इसके साथ ही मंदिर के परिधि में 795 मीटर लंबे परकोटे के निर्माण का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन शनिवार की बैठक चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर एक हजार वर्ष तक सुरक्षित रहेगा। निर्माण में एलएंडटी, टाटा कंसल्टेंसी के साथ राजकीय निर्माण निगम को भी शामिल किया गया है। इस दौरान गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि निर्माण का मुख्य लक्ष्य 2024 के अंत तक पूरा कर लेना है। निर्माण पूरा करने के बाद ट्रस्ट को मंदिर सौंप दिया जाएगा। मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और द्वितीय तल का निर्माण होना है। कुबेर टीले का कार्य हो चुका है। अब परिसर में सप्त मंडप निर्माण के लिए प्लिंथ का कार्य शुरू हो चुका है।
उन्होंने बताया कि निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती परकोटा के निर्माण की है, जिसकी लंबाई 795 मीटर है। श्रद्धालु भगवान राम लला की लगभग एक किलोमीटर की परिक्रमा करेंगे। 2024 के अंत तक इसे पूरा करना है। इसके लिए एलएंडटी, टीसीएस के साथ अब राजकीय निर्माण निगम भी अब शामिल हो गई है। बैठक के दौरान एलएंडटी, टाटा के साथ राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी व इंजीनियर भी शामिल रहे।

मस्तकाभिषेक के ट्रायल के लिए लगी वैज्ञानिकों की टीम।

श्रीरामनवमी के दिन श्रीरामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी। इसको लेकर सीबीआरआई रुड़की से आए वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष का अभिषेक अगले 1000 वर्ष तक सुरक्षित रहने वाले राम मंदिर में रामनवमी के दिन मस्तिकाभिषेक का ट्रायल होगा।
चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं। यदि उनका उपकरण लग गया तो रामनवमी को दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें मंदिर में प्रवेश करेंगी।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago