सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

शादी में डांस करते समय लगा करंट, 2 छात्रों की मौत।

शादी में डांस करते समय लगा करंट, 2 छात्रों की मौत।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के पियरापार गांव मे एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। कार्यक्रम स्थल पर करंट की चपेट में आने से दो किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मायंग गांव मजरा पियरा पार निवासी विश्राम के घर लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वार पूजा के बाद महिलाएं लावा की रस्म के लिये घर के सामने नाचते गाते कुछ दूर गईं। साथ में डीजे की धुन पर नाचने के लिये गांव के केश राम (15) वर्ष (पुत्र) स्व काली दीन निषाद और साथ में सुरजीत (15) वर्ष (पुत्र) स्व राम किशोर साथ साथ हो लिए। लावा मांगने की रस्म अदायगी चल रही थी। उसी के पास गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में दोनों किशोर सुरजीत व केशराम आ गए। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई। केश राम 5 भाइयों में सबसे छोटा था वही सुरजीत भी 4 भाइयों में सबसे छोटा था, दोनों मृतकों के पिता का देहांत 5 वर्ष पहले हो चुका है। ग्रामीण आनन फानन में सुरजीत और केश राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत और केश राम दोनों कक्षा 6 के छात्र थे, दोनो साथ साथ पढ़ते थे और साथ साथ आना जाना भी था। दोनों साथ में शादी शामिल होने के लिए भी गए थे और साथ ही दुनिया छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी पण्डित त्रिपाठी ने बताया की तहरीर मिली है। गैर इरादतन हत्या जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago