अयोध्या उत्तर प्रदेश

बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार।

बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार।

इनायत नगर_अयोध्या। 

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक पिता द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते 16 जून की रात उसके पति शराब के नशे में घर आए थे और घर में चारपाई पर लेटी 10 वर्षीया बेटी के पास जाकर सो गए थे। पत्नी का आरोप है कि रात में 12:30 बजे करीब उसकी बेटी रोते हुए उसके पास आई और उसने अपने पिता द्वारा की गई गंदी हरकतों को बताया। इसी बात को लेकर शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी व बेटी को को खूब मारा पीटा भी। मामले में पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago