
#image_title
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी समेत उसका साथ देने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने थाने तहरीर देकर और आरोप लगाया कि अयोध्या जिले के ग्राम रेतिया नारापुर थाना कैंट निवासी प्रमोद निषाद पुत्र ननकू निषाद ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और यह सिलसिला दो वर्ष तक चलता रहा। इस बीच दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्रमोद और राजेश निषाद, संतोष निषाद, विनोद निषाद के विरुद्ध दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More