फांसी लगने से दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

फांसी लगने से दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

फेसबुक फोटो।

बीकापुर_अयोध्या

इनायतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया सोहल सलोनी गांव निवासी 19 वर्षीय यूप की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार दोपहर घर दलित युवती नंदिनी पुत्री फागूराम का शव संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। जानकारी होने पर आनन-फानन में परिजनों द्वारा नीचे उतार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और मेमो द्वारा सूचना कोतवाली भेज दिया। चिकित्सक ने बताया कि युवती की मौत फांसी लगने से हुई है। अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। गले पर निशान बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती द्वारा अज्ञात कारणों से खुदकुशी की गई है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

12 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

22 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago