बगैर कोचिंग, ट्यूशन के बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

यूपी बोर्ड परीक्षा अयोध्या जिले की टॉप टेन मेरिट में साक्षी पांडे हुई शामिल।

#image_title

बीकापुर।

नगर पंचायत क्षेत्र के देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज की हाई स्कूल छात्रा साक्षी पांडेय द्वारा बगैर कोचिंग और ट्यूशन किए यूपी बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है। साक्षी पांडे को जिले की टॉप टेन सूची में नौवां स्थान मिला है। छात्रा को 600 पूर्णाक में 576 अंक मिला है। छात्रा के अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर परिवार में जश्न का माहौल है। ग्रामीण और शुभचिंतक घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं। देश दीपक इंटर कॉलेज की दो अन्य परीक्षार्थी भी जिले की टॉप टेन सूची में शामिल है। विकासखंड बीकापुर क्षेत्र के पकरी दुर्गा दास पुर निवासी छात्रा के पिता कृष्ण कुमार पांडेय दूध के व्यवसाई हैं। होनहार छात्रा साक्षी पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बुजुर्ग बाबा राज किशोर पांडेय, पिता कृष्ण कुमार पांडेय और गुरुजनों को दिया है। जिनके प्रेरणा से बोर्ड परीक्षा में उसे जिले के टॉप टेन सूची में स्थान मिला है। साक्षी पांडेय ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कोई कोचिंग और ट्यूशन नहीं किया। उसका सपना पढ़ाई पूरी करके यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना है। गांव निवासी ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में गांव का नाम रोशन करने वाली होनहार छात्रा साक्षी पांडे को उनके द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

12 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

22 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago