अयोध्या उत्तर प्रदेश

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नाका क्षेत्र में हनुमानगढ़ी के सामने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर दीपोत्सव-2026 और आगामी परिक्रमा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। खासकर महिलाओं और बेटियों को परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विधायक ने परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सीडी-3 के अधिशासी अभियंता सत्यपाल से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और परिक्रमा से पहले मार्ग को आवागमन योग्य बनाने को कहा।

अधिशासी अभियंता ने निर्माण में देरी की वजह जल निगम की ओर से आवश्यक कार्य पूरा नहीं होना बताया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि परिक्रमा शुरू होने से पहले मार्ग को सुगम बना दिया जाएगा।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। रामननगरी में चौदह कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। इस बार भी परिक्रमा करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। परिक्रमार्थियों को हर प्रकार सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है।

editor

Recent Posts

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

29 minutes ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

3 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

अवधी अवार्ड शो में सम्मानित होंगी डिजिटल दुनिया की प्रतिभाएं, 2 नवंबर को जुटेंगे कलाकार।

अवधी अवार्ड शो में सम्मानित होंगी डिजिटल दुनिया की प्रतिभाएं, 2 नवंबर को में जुटेंगे… Read More

1 day ago

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago