अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

अम्बेडकरनगर-उत्तर प्रदेश।

अम्बेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी करन राजभर, जो मनबढ़ प्रवृत्ति का व्यक्ति है, रिश्तेदारी के चलते अक्सर उनके घर के पास स्थित अपनी बहन के यहां आता-जाता था। इसी दौरान वह उनकी बेटी को बहलाकर चार साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बीते 1 जुलाई को जब युवती ने करन से शादी की बात की तो उसने न केवल शादी से इनकार कर दिया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की मां ने गुरुवार शाम को जैतपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago