
अवैध खनन के खिलाफ अप्रैल से मई तक 44 वाहनों से 39.44 लाख रुपये की वसूली।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में 1 अप्रैल से 30 मई के बीच अवैध खनन में संलिप्त 44 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए, कुल 39.44 लाख रुपये की वसूली की गई है।
जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी के अनुसार, कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य न केवल अवैध खनन पर नियंत्रण पाना है, बल्कि राजस्व की हानि को रोकते हुए पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।
जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान जिन वाहनों को अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन करते पाया गया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई और नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
विभाग की निगरानी टीम को सक्रिय किया गया है, और तकनीकी संसाधनों जैसे जीपीएस ट्रैकिंग और ड्रोन सर्वे का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तत्काल पकड़ा जा सके। आने वाले दिनों में भी यह अभियान और अधिक प्रभावशाली ढंग से जारी रहेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More