
विवाह पंजीयन कराने आए युवक व युवती को किया पुलिस के हवाले।
अयोध्या।
अयोध्या अलग-अलग धर्म के युवक व युवती के विवाह पंजीयन कराने कचहरी आने की जानकारी होने के बाद उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार की शाम कचहरी में उस समय हलचल मच गई है जब दो अलग-अलग धर्म के युवक व युवती के विवाह पंजीयन कराने कचहरी आने की सूचना फैली। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ कर सिविल कोर्ट पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। दिलासीगंज निवासी कामरान आलम को पुलिस सुरक्षा में नगर कोतवाली भेज दिया गया। वहीं मौका पाकर युवती फरार हो गई। आक्रोशित लोगों ने मामले को लव जेहाद का मामला बताया।
तो वहीं दूसरी ओर पुलिस को मिले कागजात में दोनों बालिग हैं और काफी पहले ही शादी कर चुके हैं। कमरान आलम सेना में नौकरी करता है जो अपनी शादी का पंजीयन कराने निबंधन कार्यालय आया था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More