अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2024 – तीस हजार स्वंयसेवक लगाएंगे 28 लाख दीपक, 25 लाख एक साथ प्रज्वलित करने का लक्ष्य।

दीपोत्सव 2024 – तीस हजार स्वंयसेवक लगाएंगे 28 लाख दीपक, 25 लाख एक साथ प्रज्वलित करने का लक्ष्य।

अयोध्या।

अयोध्या अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में अयोध्या के महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों के प्राचार्यों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करके, विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार व विवि के संयुक्त संयोजन में विश्वविद्यालय का आठवां दीपोत्सव होगा, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कुलपति ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव होगा और विश्वविद्यालय दीपोत्सव के स्वयंसेवकों की मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होगा। उन्होंने सभी से कहा कि 20 अक्टूबर तक दीपोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली जायेगी। पूरे मनोयोग से किए कार्यों में सफलता मिलनी निश्चित है। एकजुटता से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

दीपोत्सव नोडल समन्वयक प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियों तेजी लाई जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन के 25 लाख दीए जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर 28 लाख दीए बिछाये जायेंगे। जिसमें 30 एमएल दीपक में 30 एमएल सरसों तेल पड़ेगा। इसके कार्य पूरा करने के लिए 30 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेंगे।

उन्होंने इण्टर कालेजों के प्राचार्यों से कहा कि पूर्व की भांति अनुभवी छात्र-छात्राओं को दीपोत्सव में लगाये। स्वयं के साथ सभी स्वयंसेवक सूती कपड़ों में रहेंगे। इसके अलावा घाटों पर इण्टर के छात्र- छात्राओं के साथ 25 पर एक शिक्षक तैनात किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर तक सभी घाटों पर दीए की खेप पहुच जायेगी। 27 से घाटो पर दीए बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 30 अक्टूबर को शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय ने कहा कि दीपोत्सव में सहभागिता के लिए 09 अक्टूबर तक पंजीकरण करा लेना होगा।

मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ.त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. बसंत कुमार सहित अयोध्या महाविद्यालय व इण्टर कालेज के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago