
दलित बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास।
अयोध्या।
अयोध्या 12 साल की दलित बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार अभियुक्त रामचंद्र यादव को 20 साल के कठोर कारावास से दंडित किया गया है। साथ ही 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम ने शुक्रवार को सुनाया है। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक घटना थाना इनायत नगर क्षेत्र के एक गांव की 12 फरवरी 2023 के दिन के लगभग 9 बजे की है।
पीड़िता स्कूल नहीं गई थी। अपने पिता के कहने पर खाना खाने के बाद खेत पर आलू खोदने जा रही थी। रास्ते में रामचंद्र यादव मिला और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर थाना इनायत नगर में बारी का पुरवा नगहरा निवासी राम चंदर यादव के विरुद्ध दुष्कर्म, एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्त को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जेल भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More