अयोध्या उत्तर प्रदेश

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के विधानसभा बीकापुर से भाजपा विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की छवि को कथित रूप से धूमिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रौनाही थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित फर्जी वीडियो वायरल करने और उसमें अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में 13 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम सैदपुर, पोस्ट महोली निवासी सुरेश कुमार मौर्या की तहरीर के मुताबिक कुछ लोगों और सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए एक कथित फर्जी वीडियो वायरल किया गया। आरोप है कि वीडियो को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के आवास का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। तहरीर में अमित मौर्या, राहुल भारती, देवेश कुमार पिंटू, संग्राम सिंह मौर्या, इंडिया न्यूज दर्पण, समाजसेवी अजीत मौर्या, केके मिश्र पत्रकार, बंदे भारत न्यूज ग्रुप, विशाल मौर्या, रामजन्म निषाद, सुनील मौर्या और अर्जुन सिंह को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों और सोशल मीडिया चैनलों का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित स्क्रीनशॉट और फोटो उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 348(3) सूचना प्रोद्योगिक संसोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसके स्रोत की जांच पुलिस के लिए अहम  होगी।

(फोटो काल्पनिक है)

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago