
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती को तमंचा दिखाकर सोने की चेन लूटने की घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 27 अगस्त को तारुन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के साथ तमंचा दिखाकर चेन लूट की घटना हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मोहित वर्मा (पुत्र) लाखन वर्मा, कोल्हमपुर विसेन, नवाबगंज, गोंडा और अमर निषाद (पुत्र) आशाराम निषाद, दुल्लापुर, नवाबगंज, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल एक अन्य बदताश रामबाबू निषाद (पुत्र) चन्द्रबली, निवासी मल्लाहन का पुरवा दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
गिरफ्तार आरोपी मोहित वर्मा के खिलाफ नवाबगंज थाने में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा तारुन थाने में लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं अमर निषाद के खिलाफ भी तारुन थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More