बीकापुर - अयोध्या

विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन।

विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र में विद्युत समस्या को लेकर विद्युत उपकेंद्र मंगारी रामनगर मे मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीणो ने मंगलवार सुबह 10 बजे विद्युत उपकेंद्र मंगारी मे पहुंच कर घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर विद्युत उप केंद्र पर मौजूद बिजली कर्मी सप्लाई बंद करके और विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़कर फरार हो गए। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान अनिल राजपूत, सुभाष वर्मा, राजन सिंह, बजरंग सिंह सहित उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जैसी समस्याओं से काफी दिक्कत हो रही हैं। बताया कि विद्युत उपकेंद्र मंगरी रामनगर के अतर्गत चार विद्युत फीडर कोछा, खजुरहट, बैती कला और चौरे बाजार संचालित हैं। पिछले 1 महीने से विद्युत व्यवस्था बदतर हो गई है। मुश्किल से 5 से 6 घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है वह भी टुकड़ों में। आधे घंटे बाद ट्रिपिंग हो रही है लो वोल्टेज के चलते निजी नलकूप और अन्य उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।
धरना प्रदर्शन में बैती कला, चौरे बाजार, पाली पूरब, परोमा, मागारी, रंडौली पश्चिम पाली चौरे चदौली, भरहू खाता, खिदिरपुर, रामनगर आदि गांव के ग्रामीण और उपभोक्ता शामिल रहे।
इस दौरान पीड़ित उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग और व्यवस्था के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। कई घंटे बाद पहुंचे विद्युत उपखंड अधिकारी संदीप यादव द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन एसडीओ से भी ग्रामीणों द्वारा नोक झोक की गई और अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन मे राजन सिंह, बजरंग सिंह, सुभाष वर्मा, सुभाष तिवारी, धनंजय तिवारी, फकरे आलम, मनीष सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह, समीर नवाब, लोहा यादव, राकेश सिंह, राजा तिवारी, रामसूरत यादव आदि शामिल रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago