विद्युत लाइनमैन की मिलीभगत से लाखों के विद्युत तार चोरी, 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

विद्युत लाइनमैन की मिलीभगत से लाखों के विद्युत तार चोरी, 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार।

#image_title

कूरेभार_सुल्तानपुर।

कूरेभार थाना क्षेत्र  के एक विद्युत फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन की मिलीभगत के चलते एक युवक ने लाखों के विद्युत तार व पोल उखाड़ कर भेज दिया। जिसकी कीमत  लगभग एक लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है।  स्थानीय पुलिस ने अवर अभियंता सुरेश कुमार धनपतगंज की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक को गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरे की तलाश जारी है। थाना क्षेत्र कूरेभार के धनजाय गांव में विषेना रोड पर बिजली लाइन गई थी, शंकरगढ़ फीडर पर तैनात संविदा कर्मी संतोष कुमार निवासी धनजई की मिलीभगत से गांव के ही राम भुलावन के साथ मिलकर 7 पोल व उसमें लगे तार को उखाड़ कर नफीस खान निवासी दखिनवारा ( इछुरी) थाना कूरेभार के हाथ बेच दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी दी कि  2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तार व पोल बरामद कर लिया गया है। जिसमें संतोष कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है और राम भुलावन की तलाश जारी है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago