अयोध्या उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण।

वरिष्ठ उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण।

अयोध्या।

अयोध्या वरिष्ठ उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, मनीष गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। मतदाता सूची की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त सशस्त्र पुलिस बल को अग्निशमन यत्र के संचालन का प्रशिक्षण दिलाया जाए, जिससे आकस्मिकता की स्थिति में उनका प्रयोग किया जा सके।

उन्होंने 25 जनवरी को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा निर्वाचन के वेयर हाउस का किए निरीक्षण की सीसीटीवी की फुटेज को देखा। निरीक्षण के समय उपस्थित 4 सशस्त्र गार्ड से जानकारी की गई एवं निरीक्षण पंजिका को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मानक अनुरुप सशस्त्र गार्ड की तैनाती करायी जाए एवं मतदाता सूची में जेण्डर रेशियो मानक के अनुरुप तथा युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अधिक से अधिक सम्मिलित किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विकास दुबे, नोडल वेयर हाउस शशिकांत शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज पांडे, ईओ मेहंदी लाल, वरिष्ठ सहायक महमूद, प्रधान सहायक कुमुद श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

6 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

6 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

12 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

15 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago