अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रभु श्रीराम के आराध्य भोलेशंकर के महापर्व पर अयोध्या में उमड़ी भीड़ तो नगर में दिखे ये नजारे।

प्रभु श्रीराम के आराध्य भोलेशंकर के महापर्व पर अयोध्या में उमड़ी भीड़।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रभु श्रीराम के आराध्य भगवान भोलेशंकर के महापर्व शिवरात्रि पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीरामलला के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या उमड़ी। कुबेर टीला स्थित शिव मन्दिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया एवं अभिषेक तथा पूजा अर्चना की गई।

तीर्थ क्षेत्र न्यास ने प्रशासन के साथ मिलकर पूर्व आकलन के आधार पर पहले से ही समस्त तैयारी कर रखी थी इसलिए भीड़ प्रबंधन में कोई समस्या नहीं आई। ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र एवं विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी व मन्दिर के व्यवस्था प्रभारी गोपालजी ने दर्शन की व्यवस्था बनाने में दिन रात एक कर रखा था इसलिए कहीं कोई समस्या नहीं आई।

महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या इस समय अयोध्या धाम में है। इसके अलावा स्थानीय और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में स्नान पूजन के लिए सरयू तट और नागेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचे। इसके अतिरिक्त हनुमान गढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल सहित सभी प्रमुख मन्दिरों में श्रद्धालुओं की अपार संख्या दर्शन पूजन के निमित्त पहुंची है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago