बीकापुर - अयोध्या

लापता हुई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

लापता हुई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी को आरोपी युवक के साथ कोतवाली ने बरामद किया है।  

आरोप है कि लखीमपुर खीरी से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी गन्ना की छिलाई करने आया मजदूर युवक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। लापता किशोरी के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक लखीमपुर खीरी से कुछ मजदूर उनके गांव में गन्ने की कटाई मजदूरी करने आए थे। इसी दौरान 6 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे लखीमपुर खीरी निवासी आरोपी रामनिवास पासी उनकी 15 वर्षीय पुत्री को कहीं लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास लापता हुई, किशोरी को आरोपी युवक के साथ कोतवाली क्षेत्र के पिपरी तराहे से बरामद किया गया। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago