
अनी बुलियन कंपनी के एजेंट के खिलाफ केस।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में अनी बुलियन कंपनी के एजेंट के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गबन, धोखाधड़ी और मारपीट व गाली-गलौज का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।मामला बल्दीराय थाने के इसौली गांव का है।
पीड़ित अब्दुल कय्यूम के अनुसार गांव निवासी आलोक श्रीवास्तव अनी बुलियन कंपनी में एजेंट का काम करता था। आलोक ने कंपनी में पांच लाख निवेश करने पर छह माह में उसे छह लाख वापस देने की बात कही थी। एजेंट के झांसे में आकर 30 जनवरी 2019 को पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि निवेश का समय पूरा होने के बाद जब पीड़ित ने एजेंट से पैसे मांगने गया, तो उसे भगा दिया।
सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More