लव जिहाद, मुस्लिम परिवार बोला- धर्म परिवर्तन कराकर बनाएंगे बहू

लव जिहाद, मुस्लिम परिवार बोला- धर्म परिवर्तन कराकर बनाएंगे बहू|

गोसाईगंज_अयोध्या |
जनपद के ग्रामीण क्षेत्र गोसाईगंज थाना अंतर्गत ठंडी सड़क तेलिया गढ़ इलाके में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें एक पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी 19 साल की बेटी को पड़ोस के ही रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने अपने परिवार की मदद से अपहरण कर लिया है और अब वह उसका धर्म परिवर्तन कर अपनी बहू बनाने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि घर से जाते समय उनकी बेटी 1 लाख नगद और सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर गई है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में आरोपी युवक उसके पिता और 3 भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लापता लड़की और उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ठंडी सड़क तेलिया गढ़ निवासी एक पिता ने आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को घर के पड़ोस में रहने वाले वाहिद के बेटे मेहताब ने बहला फुसला कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद उसने अपने तीन अन्य भाइयों और पिता वाहिद की मदद से उनकी 19 वर्षीय बेटी को गायब कर दिया. जिसकी शिकायत लेकर जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अब वह उनकी बेटी को अपने घर की बहू बनाएंगे और उसका धर्म परिवर्तन कराएंगे, जिसके बाद पीड़ित पिता ने तत्काल थाना गोसाईगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने धारा 34, 504, 506, 392,393, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इन दिनों धर्म नगरी अयोध्या में लव जिहाद के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें 1 दिन पहले ही अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम धर्म की एक लड़की ने 11 साल पहले खुद को लावारिस और हिंदू धर्म से जुड़ा बताकर उनसे शादी कर ली थी और अब उसने बताया कि वह हिंदू समुदाय की पूजा नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय की हसीना बानो है. हसीना बानो के परिवार के लोग भी सामने आ गए और लगातार युवक के ऊपर धर्म परिवर्तन करने और सारी संपत्ति को हसीना बानो के नाम करने का दबाव बना रहे हैं. ऐसा न करने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई. इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी निसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया. जबकि युवक की पत्नी के परिवार के लोगों की तलाश जारी है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago