कुमारगंज - अयोध्या

लग्जरी से पहुंचे बकरी चुराने, कीचड़ में फंसी गाड़ी तो भागे।

लग्जरी से पहुंचे बकरी चुराने, कीचड़ में फंसी गाड़ी तो भागे।

कुमारगंज_अयोध्या ।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली से मंगलवार रात गजब घटनाक्रम सामने आया है। यहां पशु तस्कर लग्जरी गाड़ी से बकरी चुराने पहुंचे, हालांकि कीचड़ में गाड़ी फंसने से भाग निकले। पुलिस ने लग्जरी गाड़ी से दो बकरियां बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। कुमारगंज के पुलिस चौकी चिलबिली के चौराहे से प्रमोद कुमार पुत्र मिहिलाल निवासी चिलबिली की दो बकरी सक्रिय चोरों का गिरोह लग्जरी से चोरी करके भाग रहे थे । तभी  उनकी गाड़ी जमुना प्रसाद अग्रहरी की दुकान के सामने कीचड़ में फंस गई। रात में गाड़ी की आवाज सुनकर सो रहे ग्रामीण उठ गए और एकत्रित हो गए। चोरों का गिरोह ने ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहे।

 घटना की जानकारी मिलते ही कुमारगंज थाना के प्रभारी संजीव कुमार सिंह व चौकी प्रभारी चिलबिली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लेकर गहन छानबीन शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संजीव कुमार सिंह ने बताया गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। वाहन पर हरियाणा राज्य का नेम प्लेट लगा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago