सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर हुई FIR। सुल्तानपुर।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर FIR।

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर शिकंजा कस दिया है। पीड़ित व्यक्ति से मुकदमा खत्म कराने के लिए एक लाख बीस हजार की ठगी के मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर गबन का केस दर्ज हुआ है। एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्जकर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।         

मामला बल्दीराय थानाक्षेत्र के रामपुर थुआ गांव का है। गांव निवासी देवी प्रसाद पांडेय पुत्र राम नारायण ने बताया कि जनवरी माह में विष्णु आनंद पांडेय से मेरा झगड़ा हो गया था। इस मामले में मेरे खिलाफ जानलेवा हमले सहित मारपीट का केस दर्ज हो गया। मैं परेशान था। तभी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार उर्फ बब्लू फाइटर से भेंट हुई। मैने उनको अपना मामला बताया। फिर मुझे अपने घर बुलाया, पता नहीं किससे फोन पर बात किया और फिर कहा कि एक लाख बीस हजार रुपए की व्यवस्था करो मैं पूरा मामला खत्म करा दूंगा तुम्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा।

देवी प्रसाद का कहना है  फरवरी में मैने बीस हजार रुपए उनको  दिए। 20 फरवरी को उन्होंने एक लाख रुपए और मांगे, मैं  लखनऊ में था ऐसे में मैने अपने मित्र सोनू मोदनवाल से दिलाया। बावजूद पैसे देने के भी मेरा नाम नहीं निकला और मुझे जेल जाना पड़ा। मेरे जेल जाने के बाद पत्नी ने दवा व जमानत के लिए पैसे मांगे तो उसने पैसे वापस नहीं लौटाए। अब मैं पैसे मांग रहा हूं तो वो गालियां दे रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर देवी प्रसाद ने बल्दीराय थाने पर लिखित तहरीर दी। पैसे के लेन देन की ऑडियो रिकार्डिंग भी उसने पुलिस को दी। थाने पर न्याय नहीं मिलने पर एसपी से शिकायत किया। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago