
सुल्तानपुर जिले के खेत में सिंचाई करने गए तीन युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गए। आनन-फानन उन्हें स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) ले जाया गया, जहां पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि, किशोर व एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव से जुड़ा है। गांव निवासी सत्येंद्र यादव (26) वर्ष, पुत्र राम सेवक यादव, कृष्णा (13) वर्ष , राजेश्वर यादव (25) वर्ष, पुत्र राम प्रकट यादव गुरुवार की दोपहर खेत की सिंचाई करने गए थे।
नलकूप चलाकर तीनों सड़क की पुलिया पर बैठे थे कि अचानक आसमानी बिजली गिरी और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ग्रामीण व परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर राजेश्वर यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, कृष्णा व सत्येंद्र की गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। वहीं, राजेश्वर का शव गांव पहुंचते ही चित्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More