अयोध्या उत्तर प्रदेश

रोमांचक हुआ मिल्कीपुर का रण जीत का ताज पहनने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत।

रोमांचक हुआ मिल्कीपुर का रण जीत का ताज पहनने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का रण रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। यहां मुख्य रूप से भाजपा व सपा की सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों दलों ने जीत का ताज पहनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इस समय सपा सांसद अवधेश प्रसाद का रोते हुए वीडियो राजनीतिक हल्के में चर्चा का विषय बना हुआ है तो भाजपा भी जीत सुनिश्चित करने के लिए अंत में राम जी की शरण में चली गई है। संघ, विहिप व अन्य आनुषांगिक संगठनों की ओर से मिल्कीपुर के मतदाताओं को श्रीरामलला का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

रामटोली बनाकर बूथ विजय अभियान के क्रम में विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार से श्रीरामलला का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं संघ के कार्यकर्ता पहले से ही प्रसाद वितरण का अभियान चला रहे हैं।
संघ का लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाना है। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने बताया कि रोजाना बैठकें कर शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। बूथ विजय अभियान के तहत राम टोली तैयार की गई है।

यह टोली मिल्कीपुर के बूथ क्षेत्रों में श्रीरामलला का प्रसाद घर-घर तक पहुंचाएगी। प्रसाद का वितरण मंगलवार को किया जाएगा। इसके लिए 70 बूथ चिन्हित किए गए। हैं। 70 बूथ संयोजक भी बनाए गए हैं। ये बूथ संयोजक अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में श्रीरामलला का प्रसाद वितरित करेंगे। मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करेंगे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago