लखनऊ

अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, कहा- हर युग में अंत में सच ही जीतता है।

अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, कहा- हर युग में अंत में सच ही जीतता है।
लखनऊ।
लखनऊ विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के उत्तर प्रदेश में सबसे प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ‘असत्यमेव पराजयते’ का नया नारा देते हुए बिना नाम लिए सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक प्रमुख समाचार समूह में प्रकाशित दूसरे चरण के मतदान से संबंधित कार्टून को साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, ‘‘ झूठ बोलना दरअसल मूर्ख बनाने की मानसिक साजिश का शाब्दिक रूप होता है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ झूठ बोलने की आदत एक दिन उस स्तर पर पहुंच जाती है कि लोग अपनों से ही नहीं, अपने आप से भी झूठ बोलने लगते हैं जो उनके आपसी संबंधों और स्वयं के पतन का कारण बन जाता है।’’
सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘झूठ को अपनी बुनियाद बनाने वाले रेत को सीमेंट समझने की भूल कर बैठते हैं। इसी कारण जब वो झूठ पर अपनी इमारत बड़ी से बड़ी करते जाते हैं तो एक दिन वो महाझूठ का दुर्ग खुद के भार से ही ढह जाता है। इसीलिए हर युग में अंत में जीतता सच ही है। असत्यमेव पराजयते!’’
अखिलेश यादव अक्सर अपनी सभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दुनिया की सबसे बड़ी झूठी पार्टी करार देते हैं और इसके शीर्ष नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं। हाल ही में एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कहने को तो भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है लेकिन उसका काम और जो उसने सपने दिखाए थे अगर उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि दुनिया की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।’’
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ सीट पर 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ जबकि इसके पहले 19 अप्रैल को भी आठ सीट पर मतदान हो चुका है। यादव ने दावा किया है कि पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों ने भाजपा का सफाया कर दिया है।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago