रूदौली सर्किल के ऱाष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र कें अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास व् मवई थाना के मवई चौराहा के पास हुआ हादसा, दो अलग अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत,5 घायल

IMG 20190517 WA0004 - रूदौली सर्किल के ऱाष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र कें अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास व् मवई थाना के मवई चौराहा के पास हुआ हादसा, दो अलग अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत,5 घायल

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • रुदौली सर्किल अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगो की मौत हो गयी जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को अशरफपुर गंगरेंला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद हाइवे के किनारे लगे लोहे के विधुत पोल से टकरा कर खंती में पलट गयी जिससे कार में सवार सात लोग गम्भीर रूप सें घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया जहां इलाज के दौरान 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 5 गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।
  • हादसा बुधवार की रात्रि लगभग 12 बजे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पटरंगा थाना के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार लखनऊ की ओर से अयोध्या की तरफ जा रही थी कि अचनाक डिवाइडर से टकराने के बाद हाइवे के किनारे लगे लोहे के विधुत पोल सें टकरा गयी और फिर अनियंत्रित होकर लगभग दस फिट गहरें गड्डे में जाकर पलट गई। लोहे के पोल में कार इतनी बुरी तरह टकराई कि लोहे का खम्भा बीच से टूट गया। गनीमत रही की विधुत तार टूट कर कार पर नही गिरा नही तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
  • कार सवार कार में फंसे घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला और सूचना डायल 100 व एम्बूलेंस को दी।सूचना के बाद पहुंची एम्बूलेंस ने सभी घायलो को इलाज के लिये बाराबंकी जनपद के सीएचसी बनी कोंडर ले गयी।जहां पर प्राथमिक उपचार के समय गोरखपुर जनपद के नौषड़ निवासी अभिषेक प्रजापति उम्र लगभग 30 वर्ष की मौत हो गयी।अन्य को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर पहुंचनें कें बाद अभिषेक दुबे उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी नौषढ़ गोरखपुर ने भी दम तोड़ दिया। जब कि कार में सवार अन्य घायल अभय कुमार उम्र 28 वर्ष अोमहरि यादव 32 वर्ष दिलीप कुमार उम्र 22 वर्ष  राहुल कुमार उम्र लगभग  30  वर्ष  निवासी नौषढ़ गोरखपुर व खलीलाबाद निवासी रोहन कुमार उम्र 40 वर्ष भी घायल हो गए हैं।
  • रोहन कुमार मुम्बई से रात दस बजें की फ्लाइट से लखनऊ आया था उसी को लेकर यह सभी गोरखपुर जा रहे थे कि रास्तें में हादसें का शिकार हो गये।
  • पटरंगा थाना के हाइवें चौकी प्रभारी दीपेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर सभी घायलो को इलाज के लिये सीएचसी बनीकोंडर भेजवाया गया था।जहां पर एक की मौत हो गयी व दूसरे ने बाराबंकी कें जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया बाकी अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन कों कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलनें पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago