रूदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 122 जोड़ों ने लिये सात फेरे

IMG 20190620 WA0002 - रूदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न, 122 जोड़ों ने लिये सात फेरे

✍ब्यूरो रिपोर्ट - जितेंद्र कुमार यादव, नितेश सिंह, मो•आलम✍

रुदौली/अयोध्या

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रुदौली विकास खंड के शुजागंज पूर्व माध्यमिक  विद्यालय में बादलों से रिमझिम फुहारों की बीच 122 जोड़ो का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रों के बीच सार्वजनिक उपक्रम एंव संयुक्त निगम के सभापति व क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। हजारो की संख्या में मौजूद ग्रामीण इस भव्य आयोजन साक्षी बने ।
  • बताते चले कि बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुजागंज का प्रगाढ़ आकर्षक पंडालों व रंग विरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 122 जोड़ो को परिणय सूत्र में बंधकर जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने के संकल्प का ।जिसकी तैयारिया कई दिनों से डीसी मनरेगा व रूदौली बीडीओ नागेंद्र मोहन त्रिपाठी की देखरेख चल रही थी खुद डीसी मनरेगा एक दिन पूर्व कार्यक्रम में कोई कमी न रहे के लिए विद्यालय में डेरा जमाए हुए थे। बुधवार को जब एक साथ 122 जोड़ो ने एक दूजे के गले वर माला डाला तो तालियों की गड़गड़ाहट व आकाश से नन्ही नन्ही बूंदों ने सफल आयोजन की तारीफ की।
  • क्षेत्रीय विधायक सहित गणमान्य लोगों ने वर वधु को फूलो की बारिश कर आशीर्वाद दिया ।परिणय सूत्र मे बधे 122 वर कन्याओं मे। सरिता पुत्री रामखेलावन, शिमला पुत्री गोपीचंद, मीनादेवी पुत्री हरिराम, पूजा पुत्री बसंत लाल, रामलली पुत्री शिवकुमार, जनकलली पुत्री बलकरण, शालनी वर्मा पुत्री राजेंद्र वर्मा,राजकुमारी पुत्री रामबक्स,मोनी पुत्री रामफेर,मनीषा पुत्री रामतीर्थ,ललिता पुत्री जगदेव प्रसाद,नीतू यादव पुत्री कालीचरण,मंजू कुमारी पुत्री रामनरेश,रीमा पुत्री गंगा बक्स,आरती पुत्री पाटनदीन,चाँदनी पुत्री सहजराम सहित एक सौ एक कन्याओ का विवाह वैदिक रीतिरिवाज से सम्पन्य हुआ।
  • विधायक रामचंद्र यादव ने सभी विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने के साथ ही उपहार स्वरूप समान भेंट कर विदाई दी। इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रसाद,कोतवाल विश्वनाथ यादव,पूर्ति अधिकारी रुदौली विनोद यादव, ग्राम विकास अधिकारी समाजकल्याण माधवराम शुक्ला,एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा,बीडीओ अंकुर यादव,एडीओ आई एस वी बृजेश सिंह शुशीम कुमार देवेन्द्र विजय गौतम, राजकुमार दुबे,राजकिशोर सिंह,सत्य प्रकाश मिश्रा,प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव, अरविन्द वर्मा, रणजीत सिंह, राकेश वर्मा, श्रवण गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित हजारो लोग मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम में में लोक गायिका प्रतिमा यादव ने बांधा समा
  • रूदौली:-शुजागंज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अवसर पर आकाशवाणी की लोक गायिका डा प्रतिमा यादव ने अपने गीतों के माध्यम से जहां मौजूद लोगों के मंत्र मुग्ध कर दिया तो वही विवाह के समय गाये गए मंगल गीत से लोग भाव विभोर हो गए।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

3 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago