कागजों पर चल रहा स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय व नाली को तरस रहे लोग संक्रामक बीमारियां फैलने की सम्भावना

BeautyPlus 20190619212755440 save - कागजों पर चल रहा स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय व नाली को तरस रहे लोग संक्रामक बीमारियां फैलने की सम्भावना

  • कागजों पर चल रहा स्वच्छ भारत मिशन शौचालय व नाली को तरस रहे लोग
  • सड़कों पर बह रहा नाली का गंदा पानी संक्रामक बीमारियां फैलने की सम्भावना

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • विकास खण्ड रुदौली क्षेत्र के ग्राम जलीलपुर में आज लोग एक जटिल समस्या को लेकर काफी नाराज दिखे और कतार बिंदु खड़े होकर अपना विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की। जहां पर लोग पानी की निकासी जैसी जटिल समस्याओं से आज भी जूझ रहे है। यहां ग्राम जलीलपुर के ग्रामीणों का कहना है यहां पर कई वर्षों से जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
  • ग्राम सभा में रोज़मर्रा का निकलने वाला पानी भी नाली न बनी होने के कारण लोगों के दरवाजे पर ही भरा रहता है। और बारिश में तो गांव का जन जीवन ही अस्त-व्यस्त हो जाता है।
    ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में तो हम लोगों के घर के बच्चे हमेशा बीमार ही पड़े रहते हैं और नाली का गंदा पानी हमारे घरों में घुस जाता है और गंदी नाली के बड़े बड़े कीड़े निकल कर ग्रामीणों की रसोई घर तक चले जाते हैं इस तरह की परेशानी में हम लोग रह रहे हैं वह हम सब लोग ही जानते हैं।
  • वहीं कुछ ग्रामीणों लोगों ने बताया अभी हमारे यहाँ शुलभ शौचालय भी नहीं दिया गया हमारे यहां सब लोग शौचालय के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। गांव में लगा सरकारी नलकूप जब से खराब हो गया है तब से वह नल बनने का नाम ही नहीं ले रहा है और न ही जिम्मेदार लोग इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं।
  • इस समस्या को लेकर जब ग्रमीण ग्राम प्रधान से बात करते हैं तब उनका जवाब होता है अभी पैसा नहीं आया है जब पैसा आएगा तब शौचालय बनवा दिया जाएगा। अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार जो दावे कर रही है घर घर बिजली, घर घर शौचालय, पानी निकासी की उचित व्यवस्था व स्वच्छता पर विशेष बल दे रही है। वहीं ग्राम सभा जलीलपुर गांव की दिशा व दशा सरकार के वादों व दावों की पोल खोल रही है।
  • गांव निवासी मनीष कुमार राजपूत, रवि प्रजापति, सूरज प्रजापति, सीता देवी, शुष्मा देवी, दुखराजा, बब्लू सहित दर्जनों ग्रमीणों ने बताया कि इस समस्या के लिए हम लोगों ने कई बार लिखित में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सब ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
  • इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी माता प्रसाद से बात की गई तब उन्होंने बताया मामला संज्ञान में है कार्य योजना में भेजा गया है 15 दिनों के अंदर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Web Admin

Recent Posts

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 hour ago

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

3 days ago