रुदौली स्टेट बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी

रुदौली स्टेट बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी |

रुदौली_अयोध्या

कोतवाली रुदौली अंतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रुदौली से मंगलवार को दो बदमाश 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के करीब चार घंटे बाद बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी हुई।

शाम तक बैंक कर्मी मामले की खुद जांच पड़ताल करते रहे। बैंक प्रबंधक ने देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल शशिकांत यादव, एसएसआई लल्लन सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस बल सहित बैंक शाखा पहुँच गए।
देर शाम एसएसपी प्रशांत वर्मा व एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की जांच में मास्क पहना एक व्यक्ति रुपये लेकर जाता दिखा, पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में बैंक कर्मियों की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के अनुसार दो व्यक्ति मंगलवार सुबह 10:45 बजे पर बैंक शाखा परिसर में आए। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठ गया और दूसरा कैश काउंटर के पीछे चला गया। काउंटर में कैशियर अमित यादव नकदी का काम कर रहे थे।
कैशियर के काउंटर के पीछे गये व्यक्ति ने चुपचाप रुपयों से भरा पीला बैग उठाया और बैंक से बाहर चला गया। उसके बाद कुर्सी पर बैठा व्यक्ति भी चला गया।
शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैग में पांच पांच सौ नोटों के चार बंडल थे। कुल 20 लाख रुपये झोले में रखे थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना 11 बजकर 07 मिनट पर हुई।
बैंककर्मियों को घटना की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे रुपये अयोध्या शाखा भेजने के समय तब हुई जब कैशियर बैग खोजने लगे, बैग गायब मिला। डेढ़ बजे से चार बजे तक बैंक प्रबंधन अपने स्तर से दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गए।
असफल होने पर कोतवाल को घटना की जानकारी दी। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर शाम को एसएसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रबंधक से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज देखे।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। शाखा प्रबंधक मजोज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है।
मुकदमा दर्जकर घटना के राजफाश के लिए कई टीमें लगाई गई है। बैंक कर्मियों की भारी लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago