एडीओ पंचायत ने आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी से किया अननैचुरल सेक्स, खाया जहर

एडीओ पंचायत ने आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी से किया अननैचुरल सेक्स, खाया जहर |

बाराबंकी |
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वयं सहायता समूह चला रही एक 32 वर्षीय महिला ने एडीओ पंचायत पर यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंधों के दबाव में जहर खा लिया. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी एडीओ पंचायत की तलाश कर रही है.
मामला बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां स्वयं सहायता समूह चला रही एक महिला ने एडीओ पंचायत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. महिला की मौत के बाद पति ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी एडीओ पंचायत अभय शुक्ला पर कार्यवाही की मांग की है।
मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को एडीओ पंचायत अभय शुक्ला ने शौचालय का केयरटेकर बनाने का लालच दिया. शौचालय का केयरटेकर बनाने के बाद एडीओ पंचायत उसकी पत्नी पर संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था. जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो उसने शौचालय के केयरटेकर से उसे हटा दिया. इस दौरान एडीओ पंचायत महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
बताया जा रहा है कि एडीओ पंचायत के यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव में महिला ने जहर खा लिया. इस दौरान महिला की इलाज के दौरान बाराबंकी के सफेदाबाद हिंद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. महिला की मौत के बाद पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग की है. पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी एडीओ पंचायत की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago