अमेठी - उत्तरप्रदेश

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया एसडीएम कोर्ट का पेशकार, पक्ष में निर्णय कराने के मांगे थे रुपये।

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया एसडीएम कोर्ट का पेशकार, पक्ष में निर्णय कराने के मांगे थे रुपये।

अमेठी।

अमेठी जिले के एसडीएम कोर्ट के पेशकार को सोमवार की दोपहर एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। पकड़ने के बाद आरोपी को मुंशीगंज थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अमेठी तहसील के एसडीएम आशीष कुमार सिंह की कोर्ट में योगेश श्रीवास्तव पेशकार है। यहां संग्रामपुर क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी बुद्विराम आदि का बंटवारे का वाद चल रहा था। इसी मामले के वादी के पक्ष में आदेश कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कोर्ट के पेशकार ने वादी से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके चलते वादी ने पेशकार को 15 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। सोमवार को उसे फिर पांच हजार रुपये देने थे। रुपये देने से पहले वादी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने दोपहर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पेशकार योगेश श्रीवास्तव को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़ने के बाद आरोपी को एंटी करप्शन टीम मुंशीगंज थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। पेशकार योगेश श्रीवास्तव को एंटी क्रप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago