
बीकापुर_अयोध्या|
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पीएफआई के आरोपी सक्रिय कार्यकर्ता को संदिग्ध वस्तुओं के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा एजेंसी एटीएस और कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।
आरोप है कि पीएफआई संगठन के आड़ में आरोपी युवक अरकम द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थी। तथा हिन्दुस्तान राष्ट्र के विरूद्ध देश विरोधी क्रिया-कलाप करते हुये अखण्ड भारत को खण्डित करते हुये वर्ष-2047 तक इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना किये जाने की दिशा में अग्रसर होने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पीएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद अरकम पुत्र मो अहमद निवासी कुढ़ा कल्याणपुर कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी के पास से संदिग्ध अभिलेख व साहित्य , पेन ड्राइव व मोबाइल फोन 02 अदद व एक अदद टैब बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1) (बी) गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत अभियोग कोतवाली में पंजीकृत किया गया है। गुरुवार को चला आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई निरीक्षक राघवेंद्र यादव, उप निरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा, शशिकांत पटेल, महिला उपनिरीक्षक पूजा राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More