
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोएल ने जिला अयोध्या में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। मिशन निदेशक महोदया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली अयोध्या का निरीक्षण किया वहां पर ओपीडी संचालन,औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति,अभिलेखों का रखरखाव,साथ ही चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में जानकारी ली।
इसके पश्चात् आयुष्मान आरोग्य मंदिर हाजीपुर बरसेंडी सोहावल का निरीक्षण किया,जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या एवं आर डी सी पैथोलॉजी को देखा।
शाम 4.00 बजे जिला अधिकारी के कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मिशन निदेशक महोदया की अध्यक्षता में की गई। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी श्री के के सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डिप्टी सीएमओ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मिशन निदेशक महोदया एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सेवाओं एवं सुविधाओं को और बेहतर एवं सुगम बनाने हेतु, Q आर कोड जनरेट किया गया, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु अपने सुझाव दे सकें।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More