
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।
अयोध्या।
अयोध्या यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की संयुक्त टीम ने रौनाही थाना क्षेत्र के नसीरपुर गड्ढा रोड पर स्थित मारिया किड्स एंड गारमेंट्स के गोदाम पर छापामारी कर ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से मोहम्मद कयूम निवासी रौनाही व विपिन बाबूलाल पटेल निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद कयूम इस गिरोह का सरगना है, जो गोदाम में मेफेड्रान तैयार कर गोवा, मुंबई, पुणे समेत अन्य जगह सप्लाई करता था, जबकि विपिन केमिकल एक्सपर्ट के रूप में काम करता था। वह पहले भी मध्य प्रदेश में मेफेड्रान बनाते समय पकड़ा गया था। कयूम महाराष्ट्र में नारकोटिक्स के एक मुकदमे में वांछित था।
एएनटीएफ ठाणे टीम को सूचना मिली थी कि वह अयोध्या में छुपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ की टीम के साथ अयोध्या के सोहावल इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम को 812 ग्राम नशीला पदार्थ में मेफेड्रान सहित भारी मात्रा में केमिकल्स व ड्रग्स बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More