अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामोत्सव में गूंजा आल्हा, गरबा और कथक थिरके भक्त।।

रामोत्सव में गूंजा आल्हा, गरबा और कथक थिरके भक्त।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में रामकथा पार्क में मंगलवार शाम लखनऊ से आई निशु त्यागी के दल ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने सोहर रामजी के करलो दर्शनवा गाया। इसके बाद हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की गाकर रामचरित के तमाम प्रसंगों को लोक नृत्यों के माध्यम से मंचित किया।इसके बाद हीरा लाल और उनके दल ने मंच पर आते ही बुंदेली भाषा में आल्हा राम जन्म भया, जन के तारण कारे गाया। कलाकारों ने माधोगढ़ की लड़ाई भी सुनाई। लखनऊ से आई सपना सिंह के दल ने रामजन्म से लेकर राज्याभिषेक के दृश्य को सजीव अभिनय और नृत्य से प्रस्तुत किया।

कृष्ण की जन्मभूमि से आए आशीष सिंह के दल ने श्री राम चंद्र कृपालु भज मन प्रस्तुत किया। साथी कलाकारों में संजय गुप्ता, भाले राम, खुशबू जायसवाल, गौरव शामिल रहे। दिल्ली से आए दल ने रूपा रानी दास के साथ मंच से कथा शैली के प्रस्तुति दी। शुद्ध कथक झपताल जो दस मात्रा में निबद्ध थी।

कलाकारों ने पंडित बिरजू महाराज की रचना मेरी सुनो नाथ जैसी, सबका दुःख हारा पर नृत्य किया। गुजरात से आए डा. हेमांग व्यास के दल ने पारंपरिक प्राचीन गरबा प्रस्तुत करके सभी को मोह लिया। नृत्य में आरोही, नित्यम, मानसी, श्वेता,श्रद्धा,जागृति नैंसी शामिल रहीं। संचालन उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया। कलाकारों का सम्मान समन्वयक अतुल कुमार सिंह ने किया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago