
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड की मौत।
रुदौली_अयोध्या।
अयोध्या जिले रूदौली क्षेत्र के रौजागांव चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से से मिल का सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप घायल हो गया। गार्ड को सीएचसी रुदौली में मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह समय लगभग 6 बजे रौजागांव चीनी मिल के गन्ना यार्ड के गार्ड राजाराम (पुत्र) रामनाथ निवासी नूरपुर थाना पटरंगा ट्राली की चैन खोल रहे थे।
इसी ट्राली के पीछे की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने गार्ड के पीछे से टक्कर मार दी। गार्ड के सिर में गंभीर चोट लग गई। गांव के ग्रामीण भी भारी संख्या में सीएचसी पहुंच गये। भेलसर चौकी प्रभारी मनीष कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More