रामलला का दर्शन का आकर्षित हुए अयोध्या पहुंचे तमिल छात्र

रामलला का दर्शन का आकर्षित हुए अयोध्या पहुंचे तमिल छात्र

अयोध्या|

अयोध्या पहुंचे तमिल डेलिगेशन ने ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पर भी माथा टेका और इससे पहले दक्षिण भारत की परंपरा पर आधारित और भगवान राम सहित चारों भाइयों के नामकरण स्थल रामलला देवस्थान पर दर्शन पूजन के साथ ही भजन कीर्तन भी किया,जहां उन्हें गोष्ठी प्रसाद जिसमें खिरांन्न और खट्टा भात शामिल था, वितरित किया गया,अंत में प्रतिभागियों के समूह ने राम की पैड़ी पर सरयू के प्रवाह और सौंदर्य के बीच समय व्यतीत किया।डेलिगेशन के सदस्यों ने कहा भगवान राम हमारी संस्कृति की पहचान है और उनके जीवन प्रसंगों से हमें सामाजिक समरसता,नारी सशक्तिकरण और सत्य पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
देश को एक सूत्र में बांधने और श्रेष्ठ भारत एक भारत की कल्पना को साकार करने के लिए “तमिल काशी संगमम्”के प्रतिभागियों का काशी,प्रयागराज और फिर अयोध्या भ्रमण अपने उद्देश्य में सफलता अर्जित करता जा रहा है,आज अयोध्या में डेलिगेशन के एक मुस्लिम सदस्य ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या आकर यह महसूस हुआ कि ईश्वर एक है और हम सभी उसकी संतान हैं,हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ें अयोध्या में है और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारी सनातन परंपरा के नायक है,प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि आज अयोध्या कर हमारे दिलों से उत्तर और दक्षिण का भेद मिट गया है और यह महसूस हो रहा है कि संपूर्ण भारत एक ही है,कहा कि तमिलनाडु जाकर हम यहां के आतिथ्य सत्कार और भगवान श्री राम की मर्यादा से मिली प्रेरणा का संदेश सभी लोगों को देंगे।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

21 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago