रामभक्तों के स्वागत के लिए 65 करोड़ से बनेंगे 6 भव्य द्वार।

अयोध्या में रामभक्तों के स्वागत के लिए 65 करोड़ से बनेंगे 6 भव्य द्वार।

अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी स्थापित करने से पहले मूलभूत सुविधाओं के विकास बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर तैयार कराए गये विजन डाक्यूमेंट के आधार पर एक-एक योजना को धरातल पर लाने का काम शुरू हो गया है। जन्मभूमि पथ- भक्ति पथ व राम पथ के बाद प्रवेश के सभी छह रास्तों पर प्रवेश द्वार निर्माण की तैयारी शुरू हो गयी है। प्रवेश द्वारों की डिजाइन सिक्स लेन, फोर लेन और टू लेन मार्गों को ध्यान में रख कर तैयार की जा रही है। ये द्वार शिलाओं से निर्मित होंगे। इन शिलाओं की खासियत राममंदिर में प्रयुक्त होने वाले पत्थरों की तरह होगी। एक प्रवेश द्वार की अनुमानित लागत दस से 15 करोड़ रुपये होगी।
प्रवेश द्वार के पास ही सुव्यवस्थित धर्मशालाएं भी बनाई जाएंगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप रामनगरी को आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी क्रम में रामनगरी की सीमा पर छह भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है। फिलहाल निर्माण से पहले भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति बन गयी है। पर्यटन विभाग ने रायबरेली रोड पर सरियावां के बाद अम्बेडकरनगर रोड पर राजेपुर गांव में भूमि की रजिस्ट्री के लिए काश्तकारों को राजी कर लिया है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी व उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस स्वीकृत योजना में आपसी सहमति से भूमि अधिग्रहण के लिए 98 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। इसके सापेक्ष 25 करोड़ की राशि का आवंटन भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रायबरेली व अंबेडकरनगर रोड के अलावा लखनऊ रोड पर फिरोजपुर, प्रयागराज रोड पर मोईनुद्दीन पुर, बस्ती रोड पर इस्माइलपुर व गोण्डा रोड पर कटरा भोगचंद के करीब तीन दर्जन किसानों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि राजेपुर गांव में सोमवार को रजिस्ट्री हो जाएगी। वहीं लखनऊ मार्ग पर मुमताज नगर और घाटमपुर के बीच छह सौ कमरों से युक्त, रायबरेली मार्ग पर मऊ यदुवंशपुर में दो सौ कमरे, प्रयागराज मार्ग पर मैनुद्दीनपुर में दो सौ कमरे, अंबेडकरनगर मार्ग पर दशरथ समाधि स्थल के निकट 250 कमरे, गोंडा मार्ग पर कटरा के पास 370 कमरे की धर्मशालाओं का निर्माण होना है।
बनने वाले प्रवेश द्वारों के नाम
-लखनऊ-अयोध्या मार्ग : श्रीराम द्वार
-गोरखपुर – अयोध्या मार्ग हनुमान द्वार
-गोंडा- अयोध्या मार्ग : लक्ष्मण द्वार
-प्रयागराज- अयोध्या मार्ग : भरत द्वार
-अंबेडकरनगर- अयोध्या मार्ग : जटायु द्वार
-रायबरेली- अयोध्या मार्ग : गरुड़ द्वार

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

5 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago