रामपथ पर खुलेआम शराब पीने का मामला,लोगों ने दुकान बंद कराने या नाम बदलने की मांग की।

अयोध्या।
अयोध्या के अमानीगंज स्थित रामपथ पर खुलेआम शराब पीने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यहां दिनभर लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पीते हैं।
यह नजारा आए दिन देखने को मिलता है, जिससे रामपथ की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं। रामपथ एक महत्वपूर्ण मार्ग है, और इस तरह की गतिविधियां इसकी पवित्रता को प्रभावित करती हैं।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। उनकी मांग है कि या तो इस सड़क का नाम बदला जाए, या फिर यहां स्थित शराब की दुकान को बंद करवाया जाए।