WhatsApp Image 2026 11 01 at 6.49.03 PM - स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

WhatsApp Image 2026 11 01 at 6.49.03 PM - स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद आगमन पर सर्किट हाउस सभागार में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। 51 किलो की माला पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। सभागार में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के माध्यम से नगर निकायों में संगठन को मजबूत करने, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि ऋषिकेश उपाध्याय को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना अयोध्या के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश में पार्टी को मिलेगा। स्थानीय निकायों में भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

स्वागत करने वालों में तिलकराम मौर्या, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम्ठ शुक्ला, रवि सिंह, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *