अयोध्या उत्तर प्रदेश

सांसद ने पांच करोड़ की निर्माण परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

सांसद ने पांच करोड़ की निर्माण परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं सड़कें।
अयोध्या।
अयोध्या पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में मंगलवार को आयोजित समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना में 30 से अधिक सड़कें, 2 स्मारक व अन्य निर्माण शामिल हैं।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र में व्यापार की संभावनाएं बढ़ती है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है। इससे कोई व्यक्ति, वर्ग और को भूभाग छूट न पाए।
इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह, संतोष सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिलान्यास की गई परियोजनाओं में 4 करोड़ 10 लाख की लागत से नगर निगम, सोहावल, हैरिग्ंटनगंज व अमानीगंज ब्लॉक की 6-6 सड़कें, मिल्कीपुर ब्लॉक में 2 , मसौधा में 8 तथा पूराबाजार ब्लॉक की 7 सड़कों का निर्माण होना है। पूराबाजार में 33.75 लाख की लागत से गांधी स्मारक व रुदौली में 36.48 लाख की लागत से लोधी स्मारक का निर्माण होना है। कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में 10.50 लाख की लागत से किचन शेड तथा शौचालय, सोहावल ब्लॉक के सुरवारी में 8.5 लाख की लागत से किचन तथा शौचालय तथा सिवार में 7.25 लाख की लागत से किचन शेड का निर्माण होना है। सभी निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago