अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में रामकोट की नित्य परिक्रमा शुरू हुए एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राम नाम के जयघोष से परिक्रमा मार्ग गूंजता रहा। रामकोट की नित्य परिक्रमा की शुरुआत 21 अगस्त 2025 को हुई थी। इसके बाद पिछले एक वर्ष से संत और रामभक्त प्रतिदिन सुबह रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं। एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

परंपरा के अनुसार राम जन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। रामकोट की परिक्रमा के दौरान हनुमानगढ़ी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख मंदिरों की भी परिक्रमा हो जाती है। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निर्धारित मार्ग पर परिक्रमा पूरी की। राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रामकोट की नित्य परिक्रमा किसी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रतिदिन संत और श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल हो रहे हैं। एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में रामभक्तों की भागीदारी रही।

परिक्रमा के दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन और जयघोष किया। आयोजन के चलते रामकोट क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

3 days ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

4 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

4 days ago