ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:51 PM IST

रामकोट की नित्य परिक्रमा: का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

file 0000000078cc821197816d2a236e74ea - रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने लगाई परिक्रमा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में रामकोट की नित्य परिक्रमा शुरू हुए एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राम नाम के जयघोष से परिक्रमा मार्ग गूंजता रहा। रामकोट की नित्य परिक्रमा की शुरुआत 21 अगस्त 2025 को हुई थी। इसके बाद पिछले एक वर्ष से संत और रामभक्त प्रतिदिन सुबह रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं। एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

परंपरा के अनुसार राम जन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। रामकोट की परिक्रमा के दौरान हनुमानगढ़ी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख मंदिरों की भी परिक्रमा हो जाती है। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निर्धारित मार्ग पर परिक्रमा पूरी की। राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पूर्व ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि रामकोट की नित्य परिक्रमा किसी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रतिदिन संत और श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल हो रहे हैं। एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में रामभक्तों की भागीदारी रही।

परिक्रमा के दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन और जयघोष किया। आयोजन के चलते रामकोट क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

(फ़ोटो काल्पनिक है)

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT